उत्तर प्रदेश किशोरी बालिका योजना (SAG) 2019 | पूरी जानकारी | ऑनलाइन आवेदन

उत्तर प्रदेश किशोरी बालिका योजना (SAG) 2019 | Scheme for Adolescent Girls (SAG)

logo

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्य नाथ जी ने किशोर लडकियों की दशा में सुधार लाने के लिए 21 फरवरी 2019 को एक नई योजना की शुरुआत की है। जिसका नाम है “उत्तर प्रदेश किशोर बालिका योजना” जिसे Scheme for Adolescent Girls (SAG) के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना से लडकियों की शैक्षिक स्तर में सुधार होगा। इस योजना के चलते अब सरकार अधिक से अधिक बालिकायों को शिक्षा की तरफ प्रेरित करेगी। ये योजना 11 से 14 वर्ष की आयु की लडकियों के लिए चलाई गई है और 8 मार्च को किशोर दिवस हर महीने आंगनवाडी केंद्रों में मनाया जाएगा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार 8 मार्च 2019 को किशोर लड़कियों के लिए एक पोषण अभियान आयोजित करने की भी योजना बना रही है।

क्यों शुरु करनी पडी किशोरी बालिका योजना | Why Started Scheme for Adolescent Girls

लडकियों में बढते हुए भेदभाव/ भ्रूण हत्या/ कुपोषण को रोकने लिए “उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी अदित्य नाथ जी ने किशोर बालिका योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि लडकियों के जन्म लेने पर दुख मनाया जाता था और लडकियों के साथ भेदभाब करके लडकों को अधिक मह्त्व दिया जाता था। लडकियों को शिक्षा से वंचित रखा जाता था। लेकिन अब ये नहीं चलेगा। अब सबको समान अधिकार दिया जाएगा। चाहे वो लडका हो या लडकी। किशोर बालिका योजना से अब बालिकाओं का देश में वढेगा मान-सम्मान और उन्हे मिलेगी उच्च शिक्षा।”

किशोरी बालिका योजना का मुख्य उद्देश्य | The main purpose of the Kishori Balika Yojana

इस योजना का मुख्य उद्देश्य किशोर बालिकायों के पोषण, स्वास्थ्य, विकास की स्थिति में सुधार करना है, और स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण की देखभाल के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश किशोर बालिका योजना (SAG) योजना बालिकायों के जीवन कौशल को सीखने, स्कूलों में वापस जाने, सामाजिक परिवेश की बेहतर समझ हासिल करने में मदद करेगी।

image1

किशोरी बालिका योजना के लाभ | Benefits of Kishori Balika Yojana

  • ये योजना खास तोर पर किशोर बालिकायों के लिए चलाई गई है।
  • इस योजना के चलते किशोर बालिकायों का शैक्षिक स्तर में वढावा होगा।
  • जिन बालिकायों ने 11 से 14 वर्ष की आयु में किसी कारणवश पढाई छोड दी है, उन बालिकायों को सरकार की तरफ से सहायता दी जाएगी।
  • इस योजना के चलते आंगनवाडी केंद्रों में किशोर दिवस मनाया जाएगा। इससे उन लडकियों को शिक्षा के प्रति जागरुक किया जाएगा जो आगे पढाई करना चाहती हैं।
  • इस योजना का 303 जिलों में चरणबद्ध तरीके से योजना का विस्तार होगा।
  • इस योजना से प्रदेश के लगभग 5 लाख किशोर बालिकाओं को लाभ पहुंचाया जाएगा।
  • इस योजना के चलते किशोर बालिकाओं की कैलोरी और प्रोटीन जैसी जरुरतों को भी पूरा किया जाएगा।
  • इस योजना से बालिकाओं की कुपोषण जैसी समस्या को खत्म किया जाएगा।
  • इस योजना से बालिकाओं के खाने-पीने की तरफ खास ध्यान रखा जाएगा। बालिकाओं को अरहर की दाल, दूध, ज्वार, घी आदि चीजें उपलब्ध करवायी जाएगीं ताकि बालिकाओं का शारिरीक बिकास सही तरीके से हो।
  • 22 जिलों में मीठा/ नमकीन दलिया/ लड्डू हर महीने 8-9 दिन दिए जाएगें।
  • इस योजना के चलते 53 जिलों में बालिकाओं को केल्शियम/ आयरन से संवधित हर प्रकार की चीजें दी जाएगीं।
  • आंगनबाडी केंद्रों में हर बालिका का हेल्थ कार्ड वनाया जाएगा।
  • बालिकाओं को 300 दिनों तक अनुपूरक आहार उपलब्ध कराए जाएगें।

किशोरी बालिका योजना के लिए प्राप्त पात्रता | Eligibility for the Kishori Balika Yojana

  • इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश सरकार में रह रही किशोर बालिकाओं को मिलेगा।
  • ये योजना किशोर बालिकाओं के लिए चलाई गई है।
  • 11 से 14 वर्ष की बालिकाएं इस योजना के लिए पात्र होगीं।
  • इस योजना के चलते भ्रूण हत्या/ भेदभाव को रोका जाएगा।
  • इस योजना से बालिकाओं का शारिरीक और शैक्षिक विकास होगा।

1

किशोरी बालिका योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन | Online Apply for the Kishori Balika Yojana

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए बालिकाओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उसके लिए आवेदक अधिकारिक वेब साइट पर जाएं।
  • अब आवेदक किशोर बालिका योजना के आवेदन फार्म लिंक की जांच करें।
  • अब आपको आवेदन फार्म भरना है।
  • अब आप दिए गए फार्म में सारी जानकारी सही- सही भरें।
  • अगर आपने फार्म भर लिया है तो इसकी पुन: जांच करें कि आपके दवारा भरे हुए फार्म में कोई गलती तो नहीं है।
  • अब आप सबमिट बटन पे किल्क करें।
  • इस तरह आपके दवारा किशोर बालिका योजना के लिए आवेदन कर दिया गया है।

आशा करता हूं आपको इस आर्टीकल में सारी जानकारी मिल गई होगी। अगर आर्टीकल अच्छा लगे तो कोमेंट और शेयर जरुर करें।