मध्य प्रदेश संजीवनी क्लिनिक योजना | पूरी जानकारी | कैसे मिलेगा लाभ

मध्य प्रदेश संजीवनी क्लिनिक योजना | Madhya Pradesh Sanjeevani Clinic Scheme

 

मध्य प्रदेश सरकार दवारा आम नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए एक नई योजना को शुरु करने की घोषणा की गई है। जिसका नाम है – संजीवनी क्लिनिक योजनाजिसे मुख्यमंत्री सुषेण संजीवनी योजना के नाम से भी जाना जाता है| इस योजना को दिल्ली मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर शुरु किया गया है।

इस योजना के तहत प्रदेश के शहरी क्षेत्र की बस्तियों में ‘संजीवनी” क्लीनिक शुरू किए जाएंगे। जविक भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में 30 क्लीनिक खोले जाएगें। मार्च 2020 तक राजधानी भोपाल में 65 संजीवनी क्लीनिक खुलेगें, उसके बाद अगले चरण में पूरे प्रदेश में 268 संजीवनी क्लीनिक खोलने का टारगेट सरकार दवारा रखा गया है। इन क्लीनिकों में इलाज के साथ ही जांच और दवाओं की सुविधा भी मिलेगी। बस्तियों में यह क्लीनिक खोले जाएंगे, क्योंकि इन इलाकों में संक्रामक बीमारियां ज्यादा होती हैं। क्लीनिक का समय सुबह 10 से शाम 6 बजे तक होगा। इस योजना को सुचारु रुप से चलाने के लिए 2,200 डॉक्टरो की भर्ती की गई है। इसके अलावा 100 विशेषज्ञ डॉक्टरों की सीधी भर्ती की प्रक्रिया चल रही है, और 1,000 नर्सो की भर्ती की गई है। इसके अलावा अन्य मेडिकल स्टॉफ की भी भर्ती की जा रही है। इसके अलावा प्रदेश के मौजूदा 70 अस्पतालों का उन्नयन किया जा रहा है, जिसमें 700 उप स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थापना भी की गई है। जिसमें इन चयनित डॉक्टरों को मरीजों की संख्या के हिसाब से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। एक मरीज को देखने के लिए 40 रुपए दिए जाएंगे। इस योजना के तहत डॉक्टर को उतना मानदेय दिया जाएगा, जितना नियमित डॉक्टर को दिया जाता है। डॉक्टर द्वारा लिखी दवाएं मरीजों को क्लीनिक से ही दी जाएंगी। हीमोग्लोबिन, मलेरिया, टायफाइड, प्रेग्नेंसी समेत आठ जांचें भी क्लीनिक में ही रैपिड किट से हो जाएंगी। बाकी जांचें संबंधित जिला अस्पतालों में कराई जाएंगी। संजीवनी क्लीनिक में सैंपल इकठ्ठे करने के बाद जांच के लिए सैंपल जिला अस्पतालों में भेजे जाएंगे। जांच के बाद लैब से ऑनलाइन रिपोर्ट अपलोड की जाएगी। इस योजना से नागिरकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उनके घर के पास ही उपलब्ध होगीं।

महत्वपूर्ण डाउनलोड | Important Download

Official website 
Notification

उद्देश्य | An Objective

मध्य प्रदेश संजीवनी क्लिनिक योजना का मुख्य उद्देश्य आम नागरिक के स्वास्थ्य का ध्यान रखना है, और उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं उनके घर के पास उपलब्ध करवाना है।

प्रमुख विशेषताएं | Major features

  • प्रदेश में खुलेगें संजीवनी क्लीनिक
  • नागरिकों को मिलेगी स्वास्थ्य सुविधाएं
  • विशेष कमेटी का होगा गठन
  • डाक्टरों का होगा चयन
  • स्वास्थय जांच/ दवाएं न्युनतम मुल्य पर मिलेगीं

लाभ | Benefits

  • संजीवनी क्लिनिक योजना का लाभ मध्य प्रदेश में रहने वाले लोगों को मिलेगा।
  • इस योजना के तहत प्रदेश में संजीवनी क्लिनिक खोले जाएगें।
  • नागरिकों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए इन क्लिनिकों में डाक्टरों और नर्सों का चयन होगा।
  • डॉक्टरों को मरीजों की संख्या के हिसाब से प्रोत्साहन राशि मिलेगी, जिसमें एक मरीज को देखने के लिए उन्हें 40 रुपए दिए जाएंगे।
  • इन डॉक्टर द्वारा लिखी दवाएं मरीजों को क्लीनिक से ही जारी की जाएगी।
  • इन क्लीनिकों में इलाज के साथ ही जांच और दवाओं की सुविधा भी आम नागरिक को मिलेगी।
  • बस्तियों में यह क्लीनिक खोले जाएंगे, क्योंकि वहां पे संक्रामक बीमारियां ज्यादा होती हैं।
  • इस योजना से आम नागरिक के स्वास्थय की जांच समय-समय पर होगी।
  • अगर कोई आवेदक किसी लंवी विमारी से ग्रसित है, तो उसे वडे अस्पताल में रेफर किया जाएगा।
  • इस योजना से आवेदक को स्वास्थ्य सुविधाएं/ जांच और दवाइयां उनके घर के पास उपलब्ध हो जाएगीं।
  • इस योजना से आवेदक को अपनी बिमारी का इलाज करवाने या दवाई लेने के लिए शहर नहीं जाना होगा।

मध्य प्रदेश संजीवनी क्लिनिक योजना के लिए कैसे करें आवेदन | How to apply for Madhya Pradesh Sanjeevani Clinic Scheme

  • मध्य प्रदेश संजीवनी क्लिनिक योजना का लाभ लेने के लिए राज्य सरकार दवारा संजीवनी क्लिनिक प्रदेश/ बस्तियों में खोले जाएगें।
  • इन केंद्रों में आवेदक के स्वास्थय की जांच होगी। अगर कोई बिमार है, तो उसे उस हिसाब से दवाई दी जाएगी।
  • इन केद्रों में लैब सुविधा भी उपलव्ध होगी। जहां पर आप डाक्टर के परामर्श से टेस्ट भी करवा सकते हैं।
  • आपको इन क्लिनिक पे वे सारी सुविधा मिलेगी, जो आपको वडे अस्पताल में मिलती है।
  • पैसे के अभाव के कारण वे व्यकित भी यहां पे आएगें, जो सोचते हैं कि अस्पताल में जाने से काफी खर्चा आता है।
  • यहां आवेद्क को दवाइयां न्युनतम मुल्य पर मिलेगी, ताकि कोई गरीव बिमारी से न मरे।

आशा करता हूं आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी। आर्टीकल अच्छा लगे तो कोमेंट और लाइक जरुर करें।